CG : रिटायर्ड जवानों के लिए अच्छी खबर …

बिलासपुर। पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है. पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने “सियान चेतना” अभियान के तहत जिले के रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फिर से सक्रिय भूमिका में जोड़ने का निर्णय लिया है. इस पहल के तहत अब सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करेंगे. बिलासपुर पुलिस की यह पहल एक नए मॉडल के रूप में सामने आ रही है, जिसे भविष्य में अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है.

इस निर्णय को लेकर पुलिस मैदान स्थित बिलासा गुड़ी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वर्तमान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, आरआई भूपेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं. उनका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, समाज में जागरूकता फैलाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा. बिलासपुर पुलिस पहले ही ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पुलिसिंग को मजबूत कर चुकी है. अब इस नई पहल के जरिए अनुभवी रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को जोड़कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही, बेसिक पुलिसिंग के तहत बीट प्रणाली को भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी और बेहतर होगी.

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

9 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

10 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

10 hours ago