भोपाल
भोपाल के समन्वय भवन में 28 जुलाई को प्रात: 11 बजे से प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ का प्रांतीय अधिवेशन होगा। सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अजय विश्नोई, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी गुलशन बामरा, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा और संचालक डॉ. आर.के. मेहिया होंगे।
अधिवेशन में नई दिल्ली और बैंगलुरू सहित प्रदेश के लगभग 800 पशु चिकित्सक भाग ले रहे हैं। इस दौरान विभाग की विभिन्न गतिविधियों, शासकीय योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन आदि के संबंध में संवाद भी होगा। प्राप्त सुझावों को शासन को भेजा जायेगा।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…