CG : कोण्डागांव सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत…
कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र के जेजंरा बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, बाइक सवार युवक हुंकरा से मुड़ाभाटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर जेजंरा की सड़क पर दौड़ रहा था।
जैसे ही दोनों वाहन मुड़ाभाटा बायपास स्थित पुलिया के मोड़ के पास पहुंचे, आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी, बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम घुंचापुर निवासी कृष्णा दास और ग्राम साखो निवासी बिहारी यादव है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। कटघोरा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
बस्तर विकास, जनकल्याण योजनाओं और AIIA स्थापना के प्रस्ताव पर हुई चर्चा, विजय शर्मा की…
भोपाल कटाराहिल्स थाना क्षेत्र में ईकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया के नीचे मिले युवक के…
भोपाल खंडवा जिले के थाना हरसूद क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको)…
भोपाल प्रदेश में जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और…