जगदलपुर, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर ट्रक के आसपास बैरिकेड लगा दिए। 

मामले के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे के लगभग दो ट्रक गीदम रोड से डिमरापाल की ओर आ रही थी। तभी अचानक डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से कुछ दूर पहले अशोका लीलैंड के पास दोनों ट्रक एक साथ निकलने के चक्कर में एक ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया।

घटना के तत्काल बाद परपा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मार्ग को अवरूद्ध होने से पहले ही स्टाफ की तैनाती करते हुए मार्ग को जाम होने से बचा लिया। साथ ही दूसरे वाहन फंस न जाए, इसलिए सुरक्षा के तौर पर बैरिकेड लगा दिए गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *