कोण्डागांव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के न्याय रक्षकों एवं अधिकार मित्र के साथ अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अंतर्गत बंदियों से संबंधित कार्यों को अधिक सुदृढ एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, कार्यालय लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम से डिप्टी प्रभा मिश्रा तथा असिस्टेंट प्रीति विश्वास एवं राकेश कुमार कैवर्त एवं अधिकार मित्र बैठक में उपस्थित रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछला तिमाही प्रदर्शन, लंबित मामलों और उनके साथ नालसा द्वारा पहचानी गई कर्मियों पर चर्चा की गई।
बैठक में सचिव महोदया ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता की समीक्षा तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि प्रत्येक पात्र बंदी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता प्राप्त हो। उन्होंने ने कहा कि (यूटीआरसी) का मुख्य उद्देश्य विचाराधीन बंदियों के मामलों की नियमित समीक्षा कर उन्हें अनावश्यक रूप से जेल में रहने से राहत दिलाना।
साथ ही लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्यों को निर्देशित किया कि वे जेलों में निरंतर संपर्क बनाए रखे, बंदियों से संवाद स्थापित करे तथा उनके मामलों की प्रगति पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने विशेष रूप से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं पात्र बंदियों की रिहाई हेतु प्रभावी करने पर जोर दिया। साथ ही कौंसिलों को प्रत्येक महिनों में एक बार जेल निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…
हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल सप्रे संग्रहालय में…
कोंडागांव/रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम…
जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…