CG : देखें PICS…सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व के इस गांव …

लोरमी: क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का परिवार दो दिन छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहा। मंगलवार और बुधवार को सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहु सानिया चंडोक तेंदुलकर ने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) स्थित सुदूर वनांचल ग्रामों का दौरा किया। इस दो दिवसीय गोपनीय दौरे में तेंदुलकर परिवार ने आदिवासी बैगा परिवारों से मुलाकात की। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा वित्तीय पोषित जन स्वास्थ्य सहयोग (गनियारी) संस्था के कार्यों का अवलोकन किया। मंगलवार को टीम सबसे पहले एटीआर के ग्राम बम्हनी, लमनी और छपरवा पहुंची।

  1. लोरमी के एक गांव में आदिवासी के घर पहुंचा तेंदुलकर परिवार। 2. गोद में नवजात शिशु को लेकर दुलारती-पुचकारती रहीं सानिया और सारा। 3. गनियारी के स्वास्थ्य सहयोग केंद्र में डॉ. रमन कटारिया से जानकारी लेतीं सारा। बुधवार को दौरे के दूसरे दिन तेंदुलकर परिवार बिलासपुर के निकट गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत डॉक्टरों व नर्सों के साथ एक गोपनीय बैठक की। बैठक में आगामी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। दो दिवसीय प्रवास के बाद बुधवार शाम को टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई।
kgnews

Recent Posts

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…

3 minutes ago
CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

7 minutes ago
CG : रायपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा …

CG : रायपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा …

रायपुर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के एक कार्यक्रम में शामिल…

27 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर दुःख जताया है,…

33 minutes ago
CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

भिलाईनगर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी प्रकरण 14 दिन बाद भी फरार आरोपी संजय सिंह गिरफ्तारी…

37 minutes ago
CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…

48 minutes ago