राजनांदगांव : बिजली गुल, भीषण गर्मी के बीच देनी पड़ी परीक्षा …

राजनांदगांव l जिले के 88 परीक्षा केन्द्रों में शुक्रवार को 12वीं बोर्ड हिन्दी की परीक्षा अयोजित की गई। बिजली कंपनी ने शुक्रवार से ही मेंटनेंस का कार्य शुरू किया है, जिसके चलते शहर के कुछ इलाकों में सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली गुल रही। इसी टाइमिंग में बच्चों ने भीषण गर्मी के बीच हिन्दी विषय की परीक्षा दी। हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्न पत्र कठिन था या सरल इसे लेकर बच्चों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। अधिकांश ने विगत के मुकाबले प्रश्नों को कठिन बताया।

जिलेभर के कक्षा 12वीं हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को 88 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 8,880 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8,806 उपस्थित जबकि 74 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलेभर में नकल प्रकरण नहीं मिला। माशिमं के निर्देशानुसार प्रश्नपत्रों का वितरण कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। सुबह 7:15 बजे सभी थाना क्षेत्रों से प्रश्नपत्र पुलिस अभिरक्षा में संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने और नकल रोकने अफसरों ने केन्द्रों का निरीक्षण किया। बल्देव बाग क्षेत्र में मेंटनेंस कार्य के चलते परीक्षा केन्द्र स्टेट हाई स्कूल में 9 से 12 बिजली गुल रही। बच्चों को गर्मी में परीक्षा दिलानी पड़ी।

अफसरों की निगरानी में प्रश्न पत्रों का वितरण प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार ने थानों के लिए राजस्व अफसरों को नियुक्ति किया था। वहीं प्रश्नपत्रों का मिलान कर सुरक्षित वितरण किया। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने अपनी टीम के साथ स्टेशन मुढ़ीपार, टेडेसरा, घुमका, सुकुल दैहान एवं ठाकुर प्यारेलाल स्कूल का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी विश्वास कुमार ने टेडेसरा, सोमनी, सुकुल दैहान, सेजेस स्कूल एवं धनगांव का जाएजा लिया। डीएमसी सतीश ब्योहरे ने घौराभांठा, सेजेस डोंगरगांव, बालक डोंगरगांव एवं खुज्जी का निरीक्षण किया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

37 minutes ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

38 minutes ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

57 minutes ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

1 hour ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

2 hours ago