कोरबा । भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट wwwjoinindianarmynic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यथियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (CEE) आयोजित किया जाना संभावित है।
भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ0ग0 रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। अतः जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर “अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन” पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ0ग0 रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व “रोजगार कार्यालय में पंजीयन” करवाना अनिवार्य होगा।
राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…
राजनांदगांव | ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टर और…
राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…
राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…
भोपाल भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…