CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संग्रहण केंद्र में रखे धान की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रबंधन से जुडेर विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने सबसे पहले केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि निगरानी व्यवस्था सुचारु रूप से चालू हो रही है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति का अवलोकन करते हुए देखा कि आकस्मिक बरसात से कहीं धान को किसी प्रकार का नुकसान तो नहीं पहुंचा है।

कलेक्टर ने विशेष रूप से धान के स्टैक (भंडारण ढेर) का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि धान को सही तरीके से ढककर रखा गया है या नहीं, ताकि बारिश, नमी या अन्य कारणों से फसल को नुकसान न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टैक में रखे धान का वजन भी कराया, जिसमें प्रति बोरी लगभग 40 किलोग्राम वजन पाया गया। इस पर उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि मानक के अनुरूप भंडारण और तौल प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संग्रहित धान का उठाव शीघ्रता से किया जाए, ताकि लंबे समय तक भंडारण के कारण किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने यह भी कहा कि उठाव कार्य में अनावश्यक विलंब न किया जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण की जाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *