CG : भिलाई में हेरोईन तस्करी का भंडाफोड़: 18.69 लाख की ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार …CG : भिलाई में हेरोईन तस्करी का भंडाफोड़: 18.69 लाख की ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार …

दुर्ग । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18.69 लाख रुपये मूल्य की 91.9 ग्राम हेरोईन और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग हेरोईन बेचने की तैयारी कर रहे हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मकान पर दबिश दी और चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के अमृतसर से हेरोईन लाकर भिलाई में खपाने की योजना बना रहे थे। सभी आरोपी किराए के मकान में रहकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में राजविंदर कौर, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह और लवप्रीत सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *