CG : कलेक्टर ने किया संग्रहण केन्द्र जगतरा एवं धोबनपुरी और धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण …

बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा एवं धोबनपुरी धान संग्रहण केन्द्र के अलावा धान खरीदी केन्द्र धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की उचित रखरखाव एवं धान का समुचित उठाव आदि के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बारिश आदि विपरित मौसम के दौरान धान को सुरक्षित रखने हेतु कैप कव्हर आदि की समुचित व्यवस्था, पानी आदि की निकासी की उचित व्यवस्था एवं मिलर्स को नीलाम किए गए धान के समय पर उठाव आदि के संबंध में जानकारी ली।

इस मौके पर श्रीमती मिश्रा ने धान के लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे हमालों से बातचीत कर धान संग्रहण केन्द्रों में उनके लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ उनके मांगों एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित जिला विपणन अधिकारी एवं संग्रहण केन्द्र के प्रभारी को हमालों एवं मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान के साथ-साथ संग्रहण केन्द्र में हमालों और मजदूरों के लिए जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी टिकेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान संग्रहण केन्द्र जगतरा में धान के लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में लगे मजूदरों से बातचीत की और धान उठाव के महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने को कहा। उन्होंने हमालों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समय पर उनके मजदूरी भुगतान एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हमालों तथा संग्रहण केन्द्र में काम करने वाले मजदूरों का तत्काल मजूदरी भुगतान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम जगतरा डीएमएफ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हमालों एवं मजदूरों के लिए जिला खनिज न्यास संस्थान निधि से मजदूरों के विश्राम हेतु शेड निर्माण एवं मुख्य मार्ग से मार्कफेड खाद गोदाम तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए भी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने धान संग्रहण केन्द्र धोबनपुरी में पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि धान संग्रहण केन्द्र धोबनपुरी में 04 अप्रैल से क्रेताओं के द्वारा धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने धान के लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य में हमालों से बातचीत कर संग्रहण केन्द्र में हमालों एवं मजदूरों के लिए विश्राम स्थल, शुद्ध पेयजल, छांव, शौचालय आदि के अलावा समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था एवं समय पर मजदूरी भुगतान आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संग्रहण केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया।

kgnews

Recent Posts

CG : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

CG : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य…

5 minutes ago
CG : ’छत्तीसगढ़ प्रदेश की 33 जेलों में हज़ारों कैदियों द्वारा हर्षाेल्लास से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया’

CG : ’छत्तीसगढ़ प्रदेश की 33 जेलों में हज़ारों कैदियों द्वारा हर्षाेल्लास से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया’

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज उत्सवपूर्वक मनाया गया। इस…

9 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन रायपुर . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय…

12 minutes ago
CG : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

CG : योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

बीमारियों के आने का इंतजार नहीं, पहले से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी :…

19 minutes ago
CG : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

CG : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

53 महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और मजबूत होगा पर्यावरण संरक्षणलखपति दीदी अभियान…

23 minutes ago
NEET परीक्षा में सख्ती: चोटी का क्लचर, बाली और कलावा तक उतरवाया, इंदौर में कड़ी जांच

NEET परीक्षा में सख्ती: चोटी का क्लचर, बाली और कलावा तक उतरवाया, इंदौर में कड़ी जांच

इंदौर. मेडिकल में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी री परीक्षा NEET-UG 2026 परीक्षा…

24 minutes ago