राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से चेंबर प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, व्यापार व शहर विकास पर हुई अहम चर्चाराजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से चेंबर प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, व्यापार व शहर विकास पर हुई अहम चर्चा

उनका कुशलक्षेम जाना और शहर की वर्तमान स्थिति, व्यापारिक गतिविधियों तथा विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


बैठक में खासतौर पर व्यापारियों की आवश्यकताओं, शहर में व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और आगामी चेंबर महाधिवेशन (मई माह में संभावित) को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।


डॉ. रमन सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “आप सभी से मिलकर राजनांदगांव की ऊर्जा और सक्रियता का अनुभव होता है।” उन्होंने चेंबर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


वहीं चेंबर प्रतिनिधियों ने भी शहर के समग्र विकास और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *