राजनांदगांव , भारतेन्दु शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 अप्रैल को पोषक विद्यालय संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय घुमका के राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन प्रकोष्ठ सदस्य व मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा छात्र कल्याण समिति के समन्वयक भारतेन्दु प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उद्देश्य इसके प्रमुख पहलुओं, महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों डीएससी, डीएसई, जीई, एईसी इत्यादि की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 व वर्तमान शिक्षा नीति 2020 की तुलनात्मक जानकारी साझा किया।
बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है और इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर नैतिक, आध्यात्मिक एवं मूल्यपरक, तार्किक, कौशलात्मक व भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए हैं ताकि रोजगार मूलक शिक्षा उपलब्ध हो सके। विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस भी दिया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने व पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की तैयारी करने का संदेश दिया।
आगामी सत्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया: अतिथि व्याख्याता अर्थशास्त्र डॉ. ओमप्रकाश रत्नाकर ने पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के उद्देश्य आैर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

