राजनांदगांव। कक्षा 12वीं बोर्ड हिन्दी विषय की परीक्षा के दौरान तीन घंटे बिजली गुल रही। स्टेट स्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही, जिसके चलते गर्मी में छात्र-छात्राओं को बिना पंखे के परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ा।
मामले में किसी केंद्र में वैकल्पिक व्यवस्था जेनरेटर, इनवर्टर उपलब्ध नहीं था। इस मामले में पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने कहा पहले पेपर लीक और अब परीक्षा के दौरान 3 घंटे बिजली गुल यह दर्शाता है कि प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली सहित आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा पालकों में घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी देते कहा मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्रहित में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी मांग को लेकर उन्होंने शनिवार दोपहर एक ज्ञापन सौंपा है।

