मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इंदौर के वरिष्ठ नागरिक कर सकेंगे काशी की मुफ्त यात्रा

इंदौर
 मध्य प्रदेश के 300 वरिष्ठ नागरिकों को काशी (वाराणसी) की निःशुल्क तीर्थयात्रा कराई जा रही है. 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत कराई जाएगी. तीर्थयात्रियों का जत्था इंदौर से 10 अगस्त को ट्रेन से प्रस्थान करेगा. तीर्थ यात्रियों की वापसी 13 अगस्त को होगी. ट्रेन इंदौर से रवाना होकर उज्जैन- विदिशा होते हुए काशी (वाराणसी) पहुंचेगी.

डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी भी जाएंगे साथ
तीर्थयात्रियों के साथ डॉक्टर्स, सुरक्षाकर्मी और अन्य अनुरक्षक भी जाएंगे. ताकि अगर किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी हो या किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो स्थिति को तत्काल संभाला जा सके.

30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
यात्रा में जाने के इच्छुक व्यक्ति इंदौर जिले के वरिष्ठ नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. आवेदन नगर निगम के जोनल कार्यालय, नगरीय निकाय एवं इंदौर, सांवेर, महू और देपालपुर जनपद कार्यालयों से निःशुल्क प्राप्त कर आवश्यक जानकारी सहित आवेदन की पूर्ति कर निर्धारित तिथि तक इन्हीं कार्यालयों में जमा किये जा सकते हैं.

ये शर्तें होंगी लागू
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक है कि वह मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो. 60 वर्ष से अधिक आयु का हो. आयकरदाता न हो. इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में कोई भी यात्रा न की हो. यात्रा पर जाने हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग से ग्रसित न हो.

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

6 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

6 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

7 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

7 hours ago