राजनांदगांव : रेल रोको मामले में आरपीएफ ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया…

राजनांदगांव , नागपुर मंडल के अंतर्गत मुसरा रेलवे स्टेशन पर गोंदिया-रायपुर लोकल ट्रेन को रोक कर रेल रोको जैसी अवैधानिक गतिविधि करने के मामले में आरपीएफ डोंगरगढ़ ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68724 के विलंब से संचालन के विरोध में ट्रैक पर उतर कर किए गए प्रदर्शन के बाद की गई। रेलवे प्रशासन के अनुसार, कुछ यात्रियों ने ट्रेन लेट होने से नाराज होकर सीधे रेलवे ट्रैक पर उतर कर इंजन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।

इससे रेल परिचालन बाधित हुआ और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने बताया आरपीएफ डोंगरगढ़ ने रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं 174 (A), 147, 146, 145 एवं 141 के तहत अपराध 583/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 8 व्यक्तियों की पहचान की गई। पहचान के बाद संबंधित आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान…

30 minutes ago
शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

रायपुर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम. …

38 minutes ago
Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा

Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा

रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ…

50 minutes ago
म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक

म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक

भोपाल  प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों से लेकर दूरदराज के गाँवों तक मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं…

55 minutes ago
सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

रायपुर  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…

1 hour ago