राजनांदगांव | खड़गांव इलाके में तेज अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार की युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

घटना शनिवार शाम की है। जानकारी मुताबिक खड़गांव के ​​कुमुडकट्‌टा में रहने वाला 25 वर्षीय बिसनाथ बोगा कलवर माइंस में काम करता था। शनिवार शाम वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने गांव लौट रहा था। तभी ग्राम भादुर खार के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे बिसनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक को तलाश रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *