राजनांदगांव | सर्विस लेन के किनारे बने गार्डन में लगे पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली फेसिंग की गई है। म्युनिसिपल स्कूल के सामने एक जगह यह क्षतिग्रस्त होकर वहीं गिरा पड़ा है।
लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा रही। ऐसे में वहां पौधों की सुरक्षा नहीं होगी। वहीं शहर की सुंदरता खराब होती है। इस लोहे की जाली को फिर से सीधा खड़ा कर इसे जाम करने की जरूरत है।

