CG : गुरुकुल क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन शुरू

गौरेला पेंड्रा मरवाही, युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दे ने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से 11 अप्रैल से गुरुकुल क्रिकेट क्लब द्वारा रात्रिकालीन गुरुकुल प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन जा रहा है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न विभागीय टीमों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। कुल 120 खिलाड़ियों को ऑक्शन के जरिये 10 टीमों में बाँटा गया है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ आकर्षक समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक विधानसभा मरवाही, समीरा पैकरा जिला पंचायत अध्यक्ष,  राजा उपेंद्र बहादुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष, लीना कमलेश मंडावी कलेक्टर, मनोज खिलारी पुलिस अधीक्षक, ग्रिष्मी चाँद डीएफओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

     
         उद्घाटन सत्र स्वागत उपरांत सद्भावना मैच में जिला प्रशासन और नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया। पश्चात् अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में प्रतिदिन चार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।रात्रिकालीन प्रतियोगिता होने के कारण बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैचों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। गुरुकुल क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago