मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा प्रकल्प“ का शुभारंभ 14 अप्रैल को किया जाएगा.

 मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ

 जरूरतमंद पार्टी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी त्वरित चिकित्सीय सहायता 
– डॉ. विशाल सिंह बघेल

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष पहल के रूप में ‘सेवा प्रकल्प’ कार्यालय का शुभारंभ 14 अप्रैल को सायं 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सेवा प्रकल्प का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। ‘सेवा प्रकल्प‘ के शुभारंभ के अवसर पर मोबाइल नंबर 9203597200 एवं 9203697200 जारी किए जाएंगे। इन मोबाइल नंबरों पर पार्टी कार्यकर्ता एवं परिवारजन संपर्क कर चिकित्सकीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

अनुभवी चिकित्सक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करेंगे
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने बताया कि ‘हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, स्वस्थ कार्यकर्ता सशक्त संगठन’ की भावना के साथ यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद पार्टी कार्यकर्ताओं को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं स्वेच्छा अनुदान के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक कक्ष बनाया गया है जहां अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञ स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक मार्गदर्शन एवं आवश्यक सलाह प्रदान करेंगे। सेवा प्रकल्प के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, राहगीर सहित अन्य शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान एवं सेवा टीम को सक्रिय किया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। सहायता प्राप्त करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहायता सेवा केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा, जहां निर्धारित समय में कार्यकर्ता उपस्थित होकर जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

आवेदन की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने बताया कि सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है, जिसमें आवेदन पत्र, चिकित्सीय प्रमाण पत्र अथवा अस्पताल का अनुमानित व्यय, आय प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके पश्चात प्राथमिक सत्यापन, संबंधित अस्पताल अथवा चिकित्सक से पुष्टि, पात्रता अनुसार मुख्यमंत्री सहायता कोष या स्वेच्छा अनुदान हेतु प्रस्ताव तैयार कर त्वरित अनुशंसा एवं फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय एवं किडनी संबंधी रोगों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है, जिससे समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। प्रकल्प के संचालन हेतु शासन और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा और सभी आवेदन का रिकॉर्ड एवं ट्रैकिंग की जाएगी। इस प्रकल्प की जानकारी बूथ स्तर तक व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और बैठकों के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। जल्द ही इसके लिए मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: BJPfeatured

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago