राजनांदगांव : तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी, स्कूली बच्चे परेशान…राजनांदगांव : तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी, स्कूली बच्चे परेशान…

राजनांदगांव , जिले में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले दो दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप के साथ प्रचंड गर्मी की स्थिति बन रही। इधर स्कूलों का संचालन भी जारी है। गर्मी से बच्चे परेशान हो रहे हैं।

पालकों में भी स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं अभी सूरज की तपिश और बढ़ने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए अगले कुछ दिन ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों और वृद्धों को विशेष ध्यान रखना होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *