CG : रायगढ़ में 123 हाथियों की मौजूदगी, ग्रामीणों में दहशत …

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में जिले में कुल 123 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इसी बीच छाल रेंज में 35 हाथियों का बड़ा दल देखा गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हाथियों का यह दल जंगल और गांव के आसपास विचरण करता नजर आया। सोमवार शाम छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया परिसर स्थित पेलमबांध के पास इस दल को देखा गया। इसमें 3 नर, 25 मादा और 7 शावक शामिल हैं। ग्रामीणों ने भी इस दल को देखा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल लगातार निगरानी कर रहा है। बोजिया से औरानारा मार्ग सहित गड़ाईनबहरी और सिंघीझाप क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराई गई है। बताया जा रहा है कि यह दल घरघोड़ा क्षेत्र से छाल रेंज में पहुंचा है। छाल रेंज से एक वीडियो में देखा गया कि, सड़क पर आए हाथियों को हाथी मित्र दल के सदस्य ने आवाज देकर जंगल की ओर लौटा दिया। इससे पहले भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जब हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा गया था।

वन विभाग के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 120 और रायगढ़ रेंज में 3 हाथी हैं। छाल रेंज में सबसे अधिक 59 हाथी, धरमजयगढ़ रेंज में 48 और लैलूंगा रेंज में 13 हाथियों की मौजूदगी है। कुल मिलाकर इनमें 36 नर, 62 मादा और 26 शावक शामिल हैं। वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी ड्रोन और जमीनी टीम के माध्यम से की जा रही है। छाल रेंज अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मजबूती…

2 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रायपुर, 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर…

12 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर, पंचायत…

15 minutes ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल धमतरी, जिले में नए…

18 minutes ago
आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी

जगदलपुर. बस्तर में पुनर्वास की एक अनोखी पहल ने कई परिवारों के जीवन में नई…

23 minutes ago
MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट

MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट

भोपाल / रायपुर   दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2026) की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. दक्षिण…

31 minutes ago