cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में आज शहरी क्षेत्र के 134 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया। जिले में अब तक कुल 224 हितग्राहियों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है। यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है। भारत में 14 वर्ष की लड़कियों एवं 15 वर्ष 3 माह हो गया हो ऐसेे सभी बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया की यह वैक्सीन सुरक्षित है तथा एचपीवी वैक्सीन हेतु सभी अभिभावक अपने बच्चों को जिला चिकित्सालय में कार्य दिवस पर उपस्थित होकर एचपीवी वैक्सीन लगवाए और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। यह वैक्सीन नि:शुल्क है तथा वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई दुष्परिणाम नहीं है। वैक्सीन हेतु डॉक्टर की निगरानी पर केवल 30 मिनट बैठना होता है, हितग्राही युवीन पोर्टल के माध्यम से भी अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अन्यथा आधार कार्ड लेकर जिला चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि आगामी समय मे जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन सुरक्षित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। कैंसर आज सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि लाखों परिवारों की चिंता का कारण बन चुका है, खासकर बात बेटियों की हो तो हर मां-बाप के दिल में एक ही डर होता है। कहीं उनकी बच्ची गंभीर बीमारी की शिकार ना हो जाए, सर्वाइकल कैंसर ऐसी ही एक खतरनाक बीमारी है जो चुपचाप महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन अब इस डर को कम करने की तरफ एक बड़ा और उम्मीद भरा कदम उठाया गया है, सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चे जिन्होंने 14 साल का जन्मदिन मनाया है और 15 साल का जन्मदिन नहीं मनाया है, वे जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर नि:शुल्क टीकाकरण की सुविधा लें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *