CG : रायपुर में पल्सर को ट्रेलर ने रौंदा, महिला की मौत …
रायपुर। राजधानी के तिल्दा-नेवरा में मंगलवार सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस के अनुसार वार्ड 15 निवासी परमेश्वरी मानिक पूरी अपने बेटे और बेटी के साथ नेवरा स्थित चॉइस सेंटर में आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए गई थीं। काम पूरा होने के बाद वह अपने बेटे के साथ पल्सर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अग्रसेन चौक और गुरु घासीदास चौक के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
ट्रेलर चालक की लापरवाही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े, लेकिन महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…