CG : कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल, प्रशासन पुलिस और जीएसटी टीम की हुई बैठक …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल शाम पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने तथा उद्योगों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने की। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवैध स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे टैक्स चोरी, लोहा-तांबा चोरी, जीएसटी धोखाधड़ी तथा अवैध गतिविधियों के तौर-तरीकों की प्रभावी तरीके से विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार कबाड़ के अवैध कारोबारी उद्योगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं तथा इससे उद्योगों को कानूनी जोखिम उठाना पड़ता है। साथ ही “क्या करें और क्या न करें” के माध्यम से उद्योगों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि अवैध कबाड़ परिवहनकर्ता पुलिस से बचने के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है।

डिप्टी कमीशनर जीएसटी मनीष मिश्रा ने अवैध स्क्रैप व्यापार में टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों में लागू प्रावधानों एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई, वहीं एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर ऐसे मामलों में सख्ती और उद्योगों की जवाबदेही पर प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए तथा उन्हें सतर्क करते हुए अवैध गतिविधियों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

6 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

7 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

7 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

7 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

7 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

8 hours ago