राजनांदगांव : खनिजों का अवैध परिवहन करने पर लगातार की जा रही कार्रवाई
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें राजनांदगांव निवासी अरूण चोपड़ा के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 एटी 5889 से रायपुर निवासी वाहन चालक दीपक सोनी तथा ग्राम गैंदाटोला निवासी पप्पू शर्मा के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 बीसी 6894 से ग्राम जोशीलमती निवासी वाहन चालक नीरज नेताम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सुरगी को सुपुर्द किया गया। इसी तरह राजनांदगांव निवासी रवि कपूर के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 एएक्स 5765 से ग्राम चारभाठा निवासी वाहन चालक नीतेश साहू तथा राजनांदगांव निवासी अमित हरियाणों के स्वामित्व की हाईवा सीजी 08 बीडी 7487 से ग्राम बेलोदी बालोद निवासी वाहन चालक तोरन विश्वकर्मा द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…