सतना में निर्भया जैसी वारदात, नाबालिग से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

सतना

सतना जिले में निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है। 12 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। मैहर थाना क्षेत्र में आज सुबह दस वर्षीय एक बालिका जख्मी हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालिका को गंभीर हालत में रीवा रेफेर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल से लापता एक बालिका मैहर थाना क्षेत्र में गंभीर हालत खून से लथपथ मिली। पुलिस द्वारा बालिका को मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एसडीएम और एसडीओपी मैहर सिविल अस्पताल पहुंचे। मामले में दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 संदेहियों को भी गिरफ्त में लिया है।पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मैहर एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि सुबह सात बजे लड़की मंदिर की तरफ जा रही थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। नहर के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कुछ इंसर्ट किया गया है। इस मामले में डॉक्टर कुछ बता पाएंगे। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

1 hour ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

1 hour ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

1 hour ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

1 hour ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

2 hours ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

2 hours ago