CG : पैन-आधार और दस्तावेज लेकर 27 लाख की ठगी …CG : पैन-आधार और दस्तावेज लेकर 27 लाख की ठगी …

रायपुर। लोन दिलाने के नाम पर जरूरी दस्तावेज लेकर एक साथ कई बैंकों से 27.50 लाख रुपए का स्वयं लोन लेकर धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर पंडरी मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बीएसयूपी कालोनी पंडरी निवासी कृष्णा राव 32 ने बीती आधी रात रिपोर्ट दर्ज कराई। जीतेश चंद्राकर और होरीलाल पंकज पर धारा 318-4,61-2 का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई से 25 अगस्त 25 के बीच दोनों ने कृष्णा राव से लोन दिलाने के लिए आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, मकान के कागजात जैसे कुछ दस्तावेज के साथ प्रोसेसिंग के लिए 5000रूप‌ए लिए।और कृष्णा की जानकारी के बगैर अलग-अलग बैंकों से 27.50लाख लोन लेकर धोखाधड़ी की। कृष्णा के बैंक के माध्यम से इसका खुलासा हुआ। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *