सतना

सतना से सीधी आ रही बस के छुहिया घाटी में दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा तत्परता से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर Saket Malviya ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में घायलों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों को समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपखण्ड अधिकारी चुरहट शैलेश द्विवेदी ने बताया कि बस में लगभग 35 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 12 व्यक्तियों को रीवा रेफर किया गया है। 20 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। एसडीओपी विवेक गौतम सहित प्रशानिक अमला मौके पर उपस्थित होकर तत्परता से कार्यवाही कर रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *