9वीं से 12वीं पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी फ्री
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु सभी वर्ग के विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया था। विद्यार्थी द्वारा आवेदन करने में यदि कोई त्रुटि हुई है तो 21 अप्रैल तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सारंगढ़ कोसीर रोड कालेज के पास कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर त्रुटि सुधार किया जा सकता है। 21 अप्रैल के बाद त्रुटि सुधार के लिए मौका नहीं मिलेगा और आवेदन निरस्त पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। यह प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं…