राजनांदगांव | अक्षय तृतीया के अवसर पर दादी झंकार मंडल द्वारा अंबेडकर चौक में नि:शुल्क छाछ, पूरी-सब्जी व हलवा का वितरण कर सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को ठंडक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय रहा।तेज धूप और गर्मी के बीच छाछ वितरण लोगों के लिए विशेष राहत लेकर आया।
आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इस पहल की सराहना की। दादी झंकार मंडल का यह प्रयास अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक है कि वे भी ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में अनीता लोहिया, साधना खंडेलवाल, रंजना अग्रवाल, आशा लोहिया, सुषमा अग्रवाल, संध्या सिंघल, कंचन सिंघल, संजू लोहिया, विमल लोहिया, संगीता सिंघल एवं रजनी अग्रवाल सहित मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…
भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने…
बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर…
गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…
गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…