राजनांदगांव | शहर के पुराना बस स्टैंड में यात्रियों के लिए छांव और पानी का इंतजाम नहीं है। यहां पुराना यात्री प्रतीक्षालय जर्जर हो चुका है। इसकी आज तक मरम्मत नहीं की जा सकी। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को होटल-ढाबों का सहारा लेना पड़ता है।
वहां आश्रय लेने पर चाय-नाश्ता, पानी एवं अन्य तरह के खर्च करना पड़ रहा। यहां निगम को ध्यान देने की जरूरत है। जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी। इसके अलावा शहर के अन्य बस स्टॉपेज में छांव-पानी का इंतजाम नहीं है।

