राजनांदगांव : राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध ईंट भट्टा पर की गई कार्रवाई…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज ग्राम माहुलझोपड़ी में अवैध ईंट भट्टा पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि ग्राम माहुलझोपड़ी में दुर्गा बाई की भूमि पर दाऊ लाल द्वारा बिना किसी वैध अनुमति एवं दस्तावेज के अवैध रूप से ईंट निर्माण किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 3 लाख 20 लाख पक्की ईंट, 1 लाख 60 लाख कच्ची ईंट, 70 ट्रॉली मिट्टी तथा 6 ट्रॉली लकड़ी जब्त की।
जब्त की गई लकड़ी को सुरक्षार्थ वन विभाग के सुपुर्द किया गया, वहीं अन्य सामग्री को अग्रिम कार्रवाई तक ग्राम पंचायत गिरगांव को सुपुर्द किया गया है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार चिराग रामटेके, रेंज ऑफिसर आकाश ठाकुर सहित राजस्व एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…