चौक, चौराहों, तिराहों एवं सड़क पर अवैध रुप से वाहन पार्किंग करने पर होगी चालानी कार्यवाई 

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, गौरेला और पेण्ड्रा शहर में ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था सुदृण करने कें संबंध में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया, यातायात, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में गौरेला के रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, गांधी चौंक, संजय चौंक तथा पेण्ड्रा के आजाद चौंक एवं दुर्गा चौंक क्षेत्र में ट्रैफिक नियंतत्रण एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा उपरांत दोनो शहरों के चौक, चौराहों, तिराहों एवं सड़क पर अपने घर के सामने अवैध रुप से वाहन पार्किंग करने पर चालानी कार्यवाई करने पर सहमती व्यक्त की गई।


    बैठक में दोनो शहरों में बिना किसी बाधा के सुगम तरीके से यातायात व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा रोड मार्किंग कराने, सड़कों पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों एवं सब्जी बिक्रेताओं पर सख्ती से रोक लगाने तथा आम लागों से यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिसर गौरेला मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिसर पेण्ड्रा राकेश जलान एवं उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी गौरेला मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला एवं पेण्ड्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *