CG : दूल्हे कम उम्र का, प्रशासन ने दुल्हन को मायके भेजा …

बालोद। जिले को भले ही कुछ माह पहले “बाल विवाह मुक्त जिला” घोषित किया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत ने इस दावे की पोल खोल दी है। बुधवार को जिले से सामने आए एक मामले ने प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया, जब एक युवक ने 21 वर्ष की कानूनी उम्र पूरी होने से पहले ही विवाह कर लिया। मामला डौंडी ब्लॉक के ग्राम भर्रीटोला-43 का है। यहां के निवासी योगेंद्र धनकर (उम्र 20 वर्ष 10 माह), पिता हेमलाल धनकर ने राजनांदगाँव जिले के ग्राम साल्हेटोला की युवती आशा धनकर, पिता भोजराम धनकर के साथ बुधवार तड़के करीब 4 बजे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे ले लिए। विवाह राजनांदगाँव जिले में सम्पन्न हुआ, जिससे स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र की सीमाएं भी उजागर हुईं। सुबह करीब 7 बजे जब बारात दूल्हे के गांव लौटी, तो खुशियों का माहौल ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका।

मामले की जानकारी मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग हरकत में आया और तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। कलेक्टर दिव्या मिश्रा के सख्त निर्देश पर प्रशासनिक टीम बिना देर किए गांव पहुंची। एसडीएम सुरेश साहू, तहसीलदार देवेंद्र नेताम, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) समीर पांडे, बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों को कड़ी समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप करते हुए युवक के पिता से लिखित सहमति पत्र लिया। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि युवक के 21 वर्ष पूर्ण होने तक युवती अपने मायके में ही रहेगी और वैधानिक आयु पूर्ण होने के बाद ही पुनः विधिवत विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

8 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

9 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

9 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

9 hours ago