आरोपी की गांव में तय हुई थी शादी। अपनी होने वाली पत्नी से मिलने वह गांव आता-जाता था आरोपी। इसी दौरान गांव की नाबालिग छात्रा से की दरिंदगी। मैहर में नाबालिग के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना के बाद रामनगर क्षेत्र में भी एक और छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा दुष्कर्म का शिकार हुई है। शुक्रवार की दोपहर नाबालिग के साथ विजय साकेत निवासी मिरगौती ने घर के पीछे जंगल में जबरदस्ती की। नाबालिग से एकतरफा प्यार की दीवानगी दिखाते हुए विजय हैवानियत पर उतर आया। पीड़िता ने घर पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद रामनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। रामनगर पुलिस ने दबिश देकर कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी विजय साकेत को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जाता है कि विजय साकेत की शादी एक लड़की से तय हो गई थी। अपनी होने वाली पत्नी से मिलने वह गांव आता-जाता था। इसी बीच उसकी नीयत पीड़िता पर खराब हो गई।

शुक्रवार की दोपहर पीड़िता अपने घर से निकलकर शौच के लिए जंगल की तरफ गई थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और शादी करने के लिए कहने लगा। पीड़िता ने इनकार किया तो वह जबरदस्ती पर उतर आया। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ भी न बताने के लिए धमकाया। पीड़िता रात भर तो खामोश रही, लेकिन सुबह उसने परिजनों को आप बीती सुनाई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *