राजनांदगांव , जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया है। खनिज टीम ने ग्राम कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह,ढारा, मोहारा, डोंगरगढ़, बोरतलाव, सुकुलदैहान और घुमका इलाके में दबिश दी।

जहां मुरुम व अन्य खनिजों के अवैध खनन व परिवहन में लगे हाइवा क्रमांक सीजी 04 एमजे 6242, सीजी 07 बीजे 9929, माजदा क्रमांक सीजी 08 एल 3688 और जेसीबी वाहन क्रमांक सीजी 07 एनए 8565 को जब्त किया गया है। वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस थानों के सुपुर्द किया गया है। बतैाया गया कि आगे की कार्रवाई अधिनियम के तहत की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *