राजनांदगांव : विकास की नई दिशा तय करता प्रभावशाली बजट – गंजपारा स्कूल बनेगा हाईटेक मॉडल”– पार्षद रवि सिन्हाराजनांदगांव : विकास की नई दिशा तय करता प्रभावशाली बजट – गंजपारा स्कूल बनेगा हाईटेक मॉडल”– पार्षद रवि सिन्हा



राजनांदगांव नगर निगम द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्षद रवि सिन्हा (भाजपा) ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से विकासोन्मुख, दूरदर्शी और जनहितकारी है। माननीय महापौर  मधुसूदन यादव के नेतृत्व में निगम की भाजपा सरकार ने एक संतुलित एवं प्रभावशाली बजट प्रस्तुत किया है, जो शहर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पूर्व वर्षों के बजट में घोषित कार्यों का निरंतर क्रियान्वयन जारी है, जो यह सिद्ध करता है कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने का कार्य भी करती है। यह कार्यशैली ही जनता के विश्वास को मजबूत बनाती है।
पार्षद रवि सिन्हा ने बताया कि बजट में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता एवं अधोसंरचना विकास के साथ-साथ शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिससे शहर को नई गति मिलेगी।
गंजपारा स्कूल उन्नयन पर विशेष जोर
सदन में अपने उद्बोधन के दौरान पार्षद रवि सिन्हा ने वार्ड 39 स्थित गंजपारा प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के उन्नयन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा—
“वर्षों से उपेक्षित इस स्कूल को अब एक आधुनिक हाईटेक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग एवं बेहतर अधोसंरचना की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”
उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए माननीय महापौर श्री मधुसूदन यादव का सदन में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्वरित निर्णय और सकारात्मक सोच के कारण यह सपना साकार हो रहा है।
सदन में उद्बोधन (मुख्य अंश):
“माननीय सभापति महोदय, मैं इस बजट का हृदय से स्वागत करता हूं। यह केवल बजट नहीं, बल्कि राजनांदगांव के उज्जवल भविष्य का रोडमैप है। विशेष रूप से मैं अपने वार्ड 39 गंजपारा के स्कूल का उल्लेख करना चाहता हूं, जो आज महापौर जी के नेतृत्व में एक हाईटेक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित हो रहा है।
मैं माननीय महापौर  मधुसूदन यादव जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरी मांग को प्राथमिकता देते हुए इसे स्वीकृति दी। यह स्कूल आने वाले समय में पूरे शहर के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगा।
यह बजट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हमारी भाजपा सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है।”
अंत में पार्षद रवि सिन्हा ने महापौर  मधुसूदन यादव एवं निगम प्रशासन को इस उत्कृष्ट बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि—
“यह बजट राजनांदगांव को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मजबूत आधार बनेगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।”
       उन्होंने बजट में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, एवं प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ,सांसद संतोष पांडे का आभार व्यक्त किया ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *