CG : पखांजूर में दुकानें बंद, घरों पर चलाए गए बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध …
कांकेर। जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नया पारा में प्रशासन ने 6 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और भी मजबूत होता दिख रहा है. कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें सुबह से नहीं खुली हैं. पखांजूर में आज बंग समाज का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर परलकोट इलाके में माहौल गरमाया हुआ है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…