CG : पत्थलगांव शिविर में 383 दिव्यांगजनों को मिला लाभ, 168 दिव्यांगजनों का हुआ प्रमाणीकरण …

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में 22 अप्रैल को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 383 दिव्यांगजनों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने में बड़ी सुविधा मिली। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों का प्रमाणन कर 168 हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए। इसके साथ ही पेंशन योजनाओं, दिव्यांग ऋण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। लगभग 98 दिव्यांगजनों ने पेंशन एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू की।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि जो दिव्यांगजन इस शिविर में शामिल नहीं हो सके, वे प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल जशपुर के कक्ष क्रमांक 11 में उपस्थित होकर अपना प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते हैं। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सहायक उपकरणों का भी वितरण किया गया। ग्राम बागबहार निवासी रामप्रसाद भगत एवं ग्राम बुलडेगा निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौहान को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियों में सुगमता आएगी। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। इनमें जनपद पंचायत सदस्य संतोषी भारद्वाज, कौशल्या चौहान, कमलकांत श्रीवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्थलगांव, डॉ. जेम्स मिंज बीएमओ तथा धर्मेन्द्र कुमार साहू, उप संचालक समाज कल्याण प्रमुख रूप से शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू में शनिवार को…

38 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

53 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

10 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

10 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago