बालोद, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने आदेश जारी कर स्व. झुमुक लाल भेड़िया शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बटेरा के छात्रों से गैर शैक्षणिक कार्य कराए जाने के फलस्वरूप प्राचार्य वर्ग 02 राजेश कुर्रे को निलंबित किया गया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अवर सचिव प्रीति डे ने आदेश जारी कर बताया है कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के स्व. झुमुक लाल भेड़िया शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बटेरा में अध्ययनरत छात्रों से गैर शैक्षणिक कार्य कराए जाने के फलस्वरूप संबलपुर के अध्ययनरत छात्र टुकेश्वर के एक हाथ की 03 एवं दूसरे हाथ की 02 ऊंगलियां दबकर कट जाने के साथ ही संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा एवं डराने-धमकाने के कृत्य की जांच के प्राथमिक प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अनुशंसा के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में कुर्रे का मुख्यालय संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। कुर्रे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…