CG : जशपुर का केरे गांव बन रहा ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र, होमस्टे मॉडल से बढ़ी पहचान

रायपुर,

 जशपुर का केरे गांव बन रहा ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र, होमस्टे मॉडल से बढ़ी पहचान
 जशपुर का केरे गांव बन रहा ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र, होमस्टे मॉडल से बढ़ी पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहा है। यह पहल स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को भी नई पहचान दे रही है।

जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से केरे गांव को पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया गया है। यहां अब तक 5 होमस्टे स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही, ग्रामीणों को होमस्टे संचालन, अतिथि सत्कार और प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।

हाल ही में केरे स्थित ‘महुआ होमस्टे’ में ठहरे यात्रियों का अनुभव इस पहल की सफलता को दर्शाता है। बिलासपुर से रांची जा रहे तीन यात्रियों ने यात्रा के दौरान आरामदायक ठहराव के लिए इस होमस्टे का चयन किया। ऑनलाइन माध्यम से जानकारी मिलने के बाद वे यहां पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उन्हें घर जैसा स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिला, साथ ही साफ-सुथरी और आरामदायक व्यवस्था का अनुभव भी हुआ। अतिथियों ने मेजबानों के व्यवहार और सुविधाओं की खुलकर सराहना की।

यह सकारात्मक अनुभव दर्शाता है कि केरे गांव अब एक भरोसेमंद और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल से न केवल ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी भी मजबूत हो रही है। साथ ही, यह मॉडल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला पुलिस की डॉयल-112 टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए…

10 seconds ago
CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी रायपुर ,…

4 minutes ago
CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…

7 minutes ago
CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…

9 minutes ago
CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…

15 minutes ago
CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…

17 minutes ago