छत्तीसगढ़

CG : युवा फेस्ट में ज्ञान, नवाचार और अवसरों का संगम, स्टॉलों पर उमड़ा युवाओं का उत्साह …

धमतरी । जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में लगे विविध स्टॉल और प्रदर्शनी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचकर नई-नई जानकारियां हासिल कर रहे हैं।

युवा फेस्ट के महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने स्टॉल के माध्यम से रचनात्मक प्रस्तुतियां दे रहे है। शासकीय महाविद्यालय कंडेल द्वारा प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों का सजीव चित्रण मॉडल के जरिए किया गया, जो दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। श्री सुखराम नागदेव महाविद्यालय नगरी की छात्राओं ने हर्बल शैंपू आधारित स्टार्टअप की जानकारी देकर स्वरोजगार के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं।

नारायण राव मेघावाले महिला महाविद्यालय की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट तथा “वेस्ट से बेस्ट” की थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें बेकार सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर एवं थल सेना भर्ती से जुड़ी जानकारी और तैयारी के टिप्स देकर युवाओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है।

     कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा उन्नत कृषि उपकरणों, दलहनी-तिलहनी फसलों और धान की उन्नत किस्मों की जानकारी प्रदर्शित की गई है, जबकि उद्यानिकी महाविद्यालय धमतरी द्वारा ड्रिप इरिगेशन तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यशवंत राव मेघावाले महाविद्यालय मगरलोड द्वारा भी देश के ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

       परिवहन विभाग के स्टॉल पर युवाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें तत्काल सुविधा मिल रही है। वहीं प्रथम फाउंडेशन द्वारा हॉस्पिटैलिटी, रेस्टोरेंट सर्विस सहित अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों की जानकारी दी जा रही है। अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन ने स्कॉलरशिप योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई है। कंडेल महाविद्यालय की छात्रा कुमारी रेशमी, साक्षी, शिबू, रितु पोमेश्वरी ने कहा कि  ऐसे आयोजन से हमें नई चीजें सीखने और अपने करियर को लेकर स्पष्टता मिलती है। खासकर स्टार्टअप और स्किल से जुड़ी जानकारी हमारे लिए बहुत उपयोगी है।” कुल मिलाकर युवा फेस्ट केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल विकास और रोजगार संभावनाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। युवाओं में स्टॉलों के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो लगातार पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों की उपयोगी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

4 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

4 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

5 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

5 hours ago