पुलिस की गाड़ी से कूदे लूट के दो आरोपित, SI समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

 रीवा

 सतना जिले के नागौद पुलिस की अभिरक्षा से लूट के दो आरोपित फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद भी दोनों काे नहीं पकड़ा जा सका है। नागौद पुलिस लूट के आरोपितों को लेकर रीवा आई। माल बरामद करने अमहिया स्थित घर आ रही थी। इसी बीच दोनों चलती गाड़ी से कूद गए।

जब तक वाहन रुका, तब तक दोनों भाग गए

जब तक पुलिस का वाहन रुका। तब तक दोनों सकरी गलियों का फायदा उठाते हुए भाग गए। वारदात के बाद पुलिसकर्मी कई घंटों तक तलाश किए। जब सफलता नहीं मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। उक्त घटना क्रम में नागौद पुलिस की लापरवाही देख सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने एसआइ खुमान सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब अमहिया पुलिस की मदद से लुटेरों की तलाश जारी है।

क्या थी घटना

सतना पुलिस के अफसरों का कहना है कि बोलेरो में सवार एसआइ खुमान सिंह आगे की सीट पर बैठे थे। वहीं एएसआइ राजेश तिवारी, हेड कांस्टेबल धमेन्द्र, अनिल यादव सहित कांस्टेबल धमेन्द्र सिंह बीच की सीट पर सवार थे। जबकि इमरान शाह उर्फ इब्बू और मोहम्मद अली असगर उर्फ साेनू टकला दोनों निवासी अमहिया पीछे की सीट पर बैठे थे।

मानस भवन के पास जाम लगा था, इसी बीच गेट खोलकर भागे

अमहिया थाने से नजदीक मानस भवन के पास जाम लगा था। इसी बीच दोनों गेट खोलकर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया। पर दोनों भीड़ में गुम हो गए। दो शातिर बदमाशों के भागने की खबर सतना एसपी को दी गई। उन्होंने रीवा एसपी विवेक सिंह से बात कर सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी को मौके पर भेजा। तब तक दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बहुत दूर जा चुके थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

53 minutes ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

1 hour ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

1 hour ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

1 hour ago