राजनांदगांव , गौ हत्या के खिलाफ कल 27 अप्रैल को शिवसेना द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय उपवास धरना आंदोलन किया जाएगा। इसमें शिवसेना के मुख्य पदाधिकारी एवं शिवसैनिक मौजूद रहेंगे। यह उपवास कार्यक्रम गौ सेवा एवं गौ माता के सम्मान के उद्देश्य से होगा।
इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी गौ रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। उपवास कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।



