छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 350 एकड़ में बदली फसल, घुपसाल बना जल बचत मॉडल…

राजनांदगांव , छुरिया विकासखंड का छोटा सा ग्राम घुपसाल अब बड़ी सोच के कारण पूरे जिले के लिए उदाहरण बन गया है। जहां कभी मार्च के बाद तालाब सूख जाते थे और हैंडपंप जवाब दे देते थे, वहीं इस साल गर्मियों में भी गांव में पानी भरपूर है। इसकी वजह है किसानों का एकजुट होकर लिया गया बड़ा फैसला- धान जैसी ज्यादा पानी वाली फसल छोड़कर कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की ओर रुख करना।

गांव के किसानों ने रबी सीजन में करीब 350 एकड़ से ज्यादा रकबे में मक्का, दलहन और तिलहन की खेती की। इसका असर सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे गांव के जलस्तर पर दिखाई दिया। पहले जहां फागुन के बाद ही जलस्रोत सूखने लगते थे, इस बार अप्रैल के आखिर तक भी तालाब और नालों में पानी बना हुआ है। यह बदलाव किसी योजना या दबाव से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णय से आया। जल संकट को समझते हुए गांव ने खुद अपनी खेती की दिशा बदली और अब उसका फायदा पूरे समाज को मिल रहा है।

कलेक्टर ने खेत में उतरकर देखा मॉडल कलेक्टर जितेन्द्र यादव खुद गांव पहुंचे और खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी। किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने माना कि कम पानी में ज्यादा उत्पादन देने वाली खेती ही भविष्य है। घुपसाल का मॉडल जल संरक्षण के साथ आय बढ़ाने का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने इसे अन्य गांवों में लागू करने की बात कही। इस बदलाव से सिंचाई पर खर्च कम हुआ है और फसल भी बेहतर मिल रही है। यानी एक ही फैसले से पानी की बचत के साथ आर्थिक फायदा भी मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

2 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

4 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

7 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…

22 minutes ago
CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…

26 minutes ago
CG : चरस तस्करी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 40 हजार का जुर्माना …

CG : चरस तस्करी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 40 हजार का जुर्माना …

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की प्रभावी कार्रवाई के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में…

31 minutes ago