एमसीबी/ ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में पांडुलिपि (हस्तलिखित ग्रंथ) सर्वेक्षण शुरू किया गया जिसके अंतर्गत तीन मास्टर ट्रेनर एवं 137 सर्वेक्षको को नियुक्त कर सभी ग्राम पंचायत मे सर्वे प्रारंभ करने की निर्देश दिए जिले के कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने जिला स्तरीय कमेटी गठन कर सभी सर्वेक्षको की ऑनलाइन बैठक लेकर अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं कि यह हस्तलिखित ग्रंथ कम से कम 60 -70 वर्ष प्राचीन होना चाहिए साथ ही पुस्तकालय, मंदिरों, निजी संग्रहको के यहां जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई है मिलने की संभावना अधिक है
इस अभियान के अंतर्गत चिरमिरी निवासी प्रदीप कुमार बेहरा, व्याख्याता के घर ज्ञानभारतम् अभियान की सचिव/जिला नोडल अधिकारी डॉ विनोद पांडेय, चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय और रितेश श्रीवास्तव ने प्रदीप बेहरा के घर पहुंच कर लगभग सन 1850 की उड़िया भाषा की लगभग 6 पांडुलिपि का डिजिटलीकरण कराया तथा सभी ने पांडुलिपि संग्रहण लिए बेहरा की प्रशंसा की। महापौर महोदय ने जन जागरूकता अभियान के तहत सभी लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। कलेक्टर महोदय ने भी पांडुलिपि संग्रहण करने के लिए बेहरा को बधाई दी है़े।
रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…
भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कहा है…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…