एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल
 मध्यप्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ ली है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. हालात ऐसे हैं कि दिन ही नहीं, रातें भी गर्म हो गई हैं. इंदौर, उज्जैन और भोपाल जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही. मौसम के इस बदले मिजाज ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. आने वाले 3-4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के आसार बताए गए हैं। 

भोपाल, उज्‍जैन, ग्‍वालियर और इंदौर में सोमवार को दिन का पारा 43 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है. दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं. रविवार की रात भी बादलों की वजह से सबसे गर्म रातों में शामिल रही. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति ग्रीन हाउस इफेक्ट के कारण बन रही है, जिसमें दिन की गर्मी रात में भी बाहर नहीं निकल पाती। 

सूरज निकलने से पहले ही लग रही गर्मी
सुबह सूरज निकलने से पहले ही लोग पसीनों में तर हो रहे हैं। अब मौसम विभाग ने 3-4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश (MP Weather) के आसार बताए गए हैं। जिससे तापमान भले ही कम होगा लेकिन गर्मी के दिनों में उमस बढ़ जाएगी, जो लोगों को परेशान कर सकती है।खजुराहो में अधिकतम पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। नर्मदापुरम, नौगांव, सागर सहित कई स्थानों पर पारा 44 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। भोपाल में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

खजुराहो में भीषण गर्मी, जान लें कहां कितना रहा तापमान 
खजुराहो 45 डिग्री, नौगांव 44 .6 डिग्री, सागर 44.4 डिग्री, नर्मदापुरम 44.4 डिग्री, दमोह 44.02 डिग्री, शिवपुरी 44 डिग्री, मंडला 44, दतिया 44, टीकमगढ़ 44, रायसेन 43.6 डिग्री, भोपाल में 43 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.9 डिग्री और जबलपुर में 43.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

अरब सागर की नमी से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित किया है. मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं का चक्रवात बन रहा है. इसके कारण दोपहर बाद बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। 

25 जिलों में लू का खतरा
सोमवार को प्रदेश के करीब 50 प्रतिशत हिस्से में लू चलने की संभावना जताई गई है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम समेत 25 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। 

रातें क्यों हो रही हैं ज्यादा गर्म
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, शहरीकरण और कंक्रीट संरचनाएं गर्मी बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. सड़कों, फ्लायओवर और इमारतों के कारण गर्मी ज्यादा अवशोषित होती है. वहीं बादलों के कारण रात में यह गर्मी वापस नहीं जा पाती, जिससे तापमान बढ़ा रहता है। 

गर्मी के बीच बारिश के संकेत
विशेषज्ञों का कहना है कि जब तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंचता है, तो हवा में मौजूद नमी सक्रिय हो जाती है. इससे बादल बनते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि यह बारिश राहत कम और उमस ज्यादा बढ़ा सकती है। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

2 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

2 hours ago