जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद
रायपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई भी श्रमिक घायल नहीं हुआ, हालांकि हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
जानकारी के अनुसार प्लांट में 15 टन क्षमता वाले इंडक्शन फर्नेस में रोज की तरह धातु पिघलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कल दोपहर करीब 2रू30 बजे फर्नेस की कॉइल में छेद हो गया, जिससे पानी का रिसाव शुरू हो गया। यह पानी गर्म पिघली धातु के संपर्क में आ गया। साथ ही फर्नेस की अंदरूनी लाइनिंग में भी छेद हो गया, जिससे पिघली धातु बाहर निकलने लगी और तेज आवाज हुई।
स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फर्नेस की बिजली सप्लाई बंद कर दी और अंदर मौजूद धातु को ठंडा किया गया। उस समय कुल 6 कर्मचारी ड्यूटी पर थे, जिन्होंने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में सुरक्षा से जुड़ी कुछ कमियां पाई गईं। इसके बाद संबंधित फर्नेस (E-1) को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विभाग ने प्लांट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और निर्देश दिया है कि सभी जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के बाद ही फर्नेस को दोबारा चालू किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन की जरूरत को उजागर किया है।
भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…
जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…
रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…
ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…