CG : बिलासपुर की MBA छात्रा के साथ पड़ोसी राज्य में रेप …
बिलासपुर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गंगापाड़ा इलाके के एक वुमन हॉस्टल में 67 साल के एक स्थानीय दुकानदार ने 20 वर्षीय MBA स्टूडेंट के साथ रेप किया है। इंफो वैली पुलिस ने छात्रा की शिकायत और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 24 अप्रैल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 67 वर्षीय दीपक प्रधान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी दुकानदार सामान की डिलीवरी देने के बहाने छात्रा के हॉस्टल रूम में दाखिल हुआ था। उस वक्त छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। मौका पाकर आरोपी ने स्टूडेंट को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। वह भुवनेश्वर के एक प्राइवेट कॉलेज से MBA सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वुमन हॉस्टल के अंदर हुई इस वारदात ने ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा और हॉस्टल मैनेजमेंट की सिक्योरिटी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रायपुर जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…
ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी) क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…
भोपाल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…